जलालाबाद: गुरुग्राम से रोडवेज बस से जलालाबाद जा रहे युवक की मृत्यु, गांव गुलरिया में परिवार में मचा कोहराम
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया निवासी विक्रम सिंह के पुत्र रामा मिस्टर की गुरुगांव से अपने गांव के साथियों के साथ बस से घर आते समय मिर्जापुर क्षेत्र के तारापुर तिराहे पर हालत बिगड़ गयी। उन्हें तत्काल सीएचसी जरियनपुर (मिर्जापुर) में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने रामा मिस्टर को मृत घोषित कर दिया।