सिकंदरा: मालवीय नगर में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, पुलिस ने शुरू की जांच
सिकंदरा कस्बे के मालवीय नगर में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। मारपीट का एक वीडियो सोमवार सुबह करीब 10 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मालवीय नगर निवासी पीआरडी जवान गोविंद और चंद्रशेखर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखत