शामली: शामली की त्रिवेणी शुगर मिल में वैदिक मंत्रोच्चार और हवन पूजन के साथ पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ
Shamli, Shamli | Nov 11, 2026 बुधवार को शामली की त्रिवेणी शुगर मिल का वर्ष 2026-27 का पेराई सत्र विधिवत रूप से शुरू हुआ। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और हवन पूजन के उपरांत इकाई प्रमुख संजय शर्मा और डीएम शामली आलोक यादव की मौजूदगी में करियर में गन्ना डालकर पेराई सत्र की शुरुआत की गई। मिल अधिकारियों के मुताबिक इस बार भी पूर्व की तरह 28 गन्ना केंद्र बनाए गए हैं।