#प्रयागराज में आयोजित होने वाले आगामी माघ मेला 2027 के दौरान संगम स्नान के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को यातायात की भारी समस्या और मीलों पैदल चलने की मजबूरी से बड़ी राहत मिलने जा रही है।
---------------------------------------------------गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीफ एडिटर सोमराज स्वर्णकार दिनांक 24 सितंबर 2026 दिन गुरुवार
---------------------------------------------------
#प्रशासन और मेला प्राधिकरण ने यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है।
इस नई व्यवस्था के तहत अब फाफामऊ के बेला कछार में कोई अस्थायी बस अड्डा नहीं बनाया जाएगा।
#लखनऊ और अयोध्या मार्ग से आने वाली उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसें सीधे नए सिक्स लेन पुल के माध्यम से शहर में प्रवेश करेंगी। इसके बाद श्रद्धालुओं को सीधे भारत स्काउट एंड गाइड कॉलेज परिसर में उतारा जाएगा, जिससे कल्पवासियों, बुजुर्गों और आम यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
#शहर को जाम मुक्त रखने के लिए कुल सात अस्थायी बस स्टेशनों का जाल बिछाया जा रहा है। गोरखपुर, देवरिया और आजमगढ़ की बसों का संचालन चीनी मिल बस स्टेशन से होगा, जबकि वाराणसी मार्ग की बसें झूंसी तथा रीवा-चित्रकूट की गाड़ियां लेप्रोसी मिशन स्टेशन पर रोकी जाएंगी।
#प्रयागराज, काशी और अयोध्या के 'धार्मिक सर्किट' पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रोडवेज बेड़े में 12 से 15 प्रतिशत अतिरिक्त बसें शामिल की जाएंगी। इसके साथ ही रेलवे को 10 प्रतिशत अतिरिक्त रैक चलाने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार ने मुख्यालय मुख्य रूप से बताया है! #fightcoronavirus #prayagrajpolice #DMPrayagraj #maghmelaprayagraj #maghMela2026