#प्रयागराज: एमजी मार्ग सर्विस लेनें अतिक्रमणमुक्त कर पार्किंग व्यवस्था लागू करने का फैसला!
--------------------------------
दया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीफ एडिटर सोमराज स्वर्णकार दिनांक 24 सितंबर दिन गुरुवार
----------------------------------
#प्रयागराज, 24 सितम्बर सिविल लाइंस क्षेत्र में बढ़ती यातायात और पार्किंग की समस्याओं को देखते हुए महात्मा गांधी (एमजी) मार्ग की सर्विस लेनों को अतिक्रमणमुक्त कर वहां व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया।
#यह निर्णय प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषिराज तथा नगर आयुक्त साईं तेजा की मौजूदगी में सिविल लाइंस व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिया गया।
#बैठक में तय हुआ कि पहले चरण में एमजी मार्ग दोनों ओर की सर्विस लेनों से अतिक्रमण हटाकर दोपहिया तथा चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थान तैयार किए जाएंगे। पार्किंग का बेहतर और नियमित उपयोग सुनिश्चित करने के लिए पेड पार्किंग प्रणाली लागू करने का भी निर्णय लिया गया। पार्किंग की क्षमता का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना और पुनः अतिक्रमण न होना—इन दोनों जिम्मेदारियों का निर्वहन संबंधित एजेंसी को सौंपा जाएगा।
#व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सिविल लाइंस के प्रमुख मार्गों को पूर्णतः अतिक्रमणमुक्त कराने, कुछ सड़कों को एकल मार्ग (वन-वे) बनाने तथा मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्थाओं में सुधार के सुझाव भी दिए। मल्टीलेवल पार्किंग से जुड़ी संपर्क सड़कें गड्ढामुक्त करने, रैंप दुरुस्त करने, प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने, बंद शौचालयों को चालू कराने और लिफ्ट संचालन हेतु आवश्यक कदम उठाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। व्यापारियों को पार्किंग शुल्क में रियायत देने पर भी सहमति बनी।
#बैठक में सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, महामंत्री शिव शंकर सिंह, आशीष अरोड़ा, रितेश सिंह, संजीव अग्रवाल, शेख डाबर, मेघराज यादव, अनिल, सरदार हरजिंदर सिंह तथा अवंतिका टंडन समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#प्रशासन का कहना है कि अगले कुछ सप्ताह में सर्विस लेनों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी तथा पेड पार्किंग के क्रियान्वयन का विस्तृत रोडमैप शीघ्र जारी किया जाएगा।
#fightcoronavirus #PrayagrajTrip #कमिश्नर
#viralreelschallenge #vairalvideo