दे धक्का.........
🚑 औरंगाबाद सदर अस्पताल की एम्बुलेंस बनी मरीजों की परेशानी!
मंगलवार को सदर अस्पताल में एक रेफर मरीज को हायर सेंटर भेजने के दौरान एम्बुलेंस स्टार्ट नहीं हुई। काफी देर तक धक्का लगाने के बाद एम्बुलेंस चालू हो सकी और मरीज को रवाना किया गया।
आपातकालीन सेवा के लिए तैनात एम्बुलेंस का इस हालत में होना स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यदि किसी गंभीर मरीज को तत्काल इलाज की जरूरत हो तो ऐसी स्थिति में उसकी जान भी खतरे में पड़ सकती है।
राजद जिला प्रवक्ता डॉ. रमेश यादव ने घटना को लेकर स्वास्थ्य विभाग और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल औरंगाबाद ही नहीं, पूरे बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है। उन्होंने अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी, मरीजों को लगातार रेफर किए जाने और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की कमजोर स्थिति पर चिंता जताई।
स्थानीय लोगों ने भी सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की है।
#Aurangabad #Bihar #SadarHospital #HealthSystem #Ambulance #Healthcare #RJD #NewsUpdate
Rafiganj, Aurangabad | Jun 3, 2026