भरथना: बकेवर नगरिया बुजुर्ग में गली में गिरने से रोडवेज के स्थाई परिचालक की हुई मौत
बकेवर थाना क्षेत्र के नगरिया बुजुर्ग गांव में शनिवार शाम 5 बजे गली मे गिरने से रोडवेज बस के स्थायी परिचालक दीपेंद्र सिंह 41 बर्ष पुत्र लक्ष्मी नारायण की मौत हो गई। परिजन उन्हें 108 एंबुलेंस से महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।