रफीगंज: 15 साल से जेल में नक्सली गतिविधियों से जुड़े मामले में रफीगंज के बंदी की मगध मेडिकल में इलाज के दौरान हुई मौत
औरंगाबाद मंडल कारा में पिछले 15 वर्षों से बंद नक्सली मामले के आरोपी पौथू थाना क्षेत्र के मिसिर बिगहा गांव के 50 वर्षीय मृत्युंजय मिश्रा की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें सदर अस्पताल से मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। रविवार रात्रि 8 बजे दाह संस्कार पैतृक गांव में हुआ।