सिमडेगा: विधायक भूषण बाड़ा की मौजूदगी में राजकीय विद्यालय के बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित
राजकीय माध्यमिक उच्च विद्यालय सिमडेगा में गुरुवार को 1:00 बजे विधायक भूषण बाड़ा की मौजूदगी में स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया ।विधायक के पहुंचते ही स्कूली बच्चों के द्वारा उनका स्वागत किया। मौके पर उन्होंने कहा यह पाठ सामग्री आपके भविष्य की दशा और दिशा ताई करेगी इसलिए मन लगाकर पढ़ाई करें सरकार आपके साथ खड़ी है।