मुंगावली: सेहराई पुलिस ने सीहोरा जागीर में कच्ची शराब बेचने पर 54 वर्षीय अधेड़ पर मामला दर्ज किया
सेहराई पुलिस को शनिवार को दोपहर लगभग एक बजे बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सीहोरा जागीर गांव में पानी की टंकी के पास कोई कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से सीहोरा जागीर निवासी लल्ला अहिरवार उम्र 54 वर्ष पर मामला दर्ज कर लिया है ।