देहरादून: ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कैम्प कार्यालय में लखपति दीदी योजना और हाउस ऑफ हिमालय की ली समीक्षा बैठक
देहरादून में इस हुई बैठक में मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप लखपति दीदी योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में 1.65 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है और लक्ष्य को बढ़ाकर 1.50 लाख और तय किया गया है।