नई टिहरी। हरेला पर्व के तहत उद्यान विभाग ने 16 से 30 जुलाई तक जनपद में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिला उद्यान अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि अभियान के पहले दिन जौनपुर विकासखंड के परोडी गांव में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी की मौजूदगी में 4,000 पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर भी व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है, ताकि पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से मजबूत बनाया जा सके।