धनौरा: पति दूसरी महिला के साथ फरार, ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता को निकाला, गजरौला महिला थाने में मुकदमा दर्ज
विवाहिता ने पति पर किसी दूसरी महिला को लेकर भाग जाने और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला पुलिस परामर्श केन्द्र (महिला थाना) ने पति समेत 11 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। थाना क्षेत्र के निकिता पुत्री धर्मपाल की रवि पुत्र सतीश निवासी गांव सुल्तानपुर मौलवी उर्फ नवादा के साथ हुई थी।