कानपुर कचहरी में वकीलों का आंदोलन तेज, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा कार्य बहिष्कार।
कानपुर कचहरी में अधिवक्ताओं ने अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में धरना देकर नारेबाजी की और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
बार एसोसिएशन और लॉयर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि मांगों पर ठोस निर्णय होने तक आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा। कार्य बहिष्कार के चलते अदालतों में कामकाज प्रभावित रहा और वादकारियों को तारीख लेकर लौटना पड़ा।
📍 कानपुर | Ground Zero News
#Kanpur #KanpurNews #KanpurCourt #KanpurKachahari #advocateprotest
Mathura, Mathura | Oct 7, 2026