सहारनपुर: भाजपा सरकार पर बरसे सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप
सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने गुरुवार दोपहर 1:00 बजे अंबाला रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को लेकर युवा, किसान, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक परेशान हैं।