समस्तीपुर: समस्तीपुर माल गोदाम के पास आपसी विवाद को लेकर पुत्र ने मां के साथ की मारपीट
समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के माल गोदाम के पास आपसी विवाद को लेकर शुक्रवार की सुबह लगभग 9:00 रीना देवी पति बबलू राम के पुत्र सनी राम के द्वारा मां के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। सूचना पर छोटे पुत्र और बहू जख्मी महिला को सदर अस्पताल में कराया भर्ती। जख्मी के परिजन के द्वारा इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गई।