डिंडौरी: टिकरिया गांव के पास पुलिस ने 1 किलो 995 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
डिंडौरी जिले के टिकरिया गांव में शाहपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुए कार्यवाही कर तस्कर मुकेश दुबे पिता जागेश्वर प्रसाद दुबे उम्र 42 वर्ष निवासी विक्रमपुर को 1 किलो 995 ग्राम अवैध गांजा और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने सोमवार शाम 5:00 बजे प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ।