भिंड नगर: हत्या-चोरी मामले के खुलासे की मांग को लेकर पूर्व सैनिकों ने किया एसपी कार्यालय का घेराव
भिंड में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे पूर्व सैनिकों ने रैली निकालकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया और एसपी को ज्ञापन सौंपा। पूर्व सैनिकों में लंबे समय से लंबित एक हत्या और चोरी के मामले को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला।दरअसल, 15 अप्रैल 2025 को कल्याणपुरा निवासी पूर्व सैनिक हरदास शर्मा के घर चोरी की घटना हुई थी, जिसमें उनकी पत्नी सुशीला की हत्या भी कर दी गई