बीना: बीना विधानसभा के 10 मतदान केंद्रों में विशेष पुनरीक्षण का काम पूरा, एसडीएम ने बीएलओ को किया सम्मानित
Bina, Sagar | Nov 24, 2025 बीना विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे इस अभियान में बीना विधानसभा के 10 मतदान केंद्रों पर शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। इस उपलब्धि के लिए एसडीएम विजय डेहरिया ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे 10 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।