कुंडा: महेशगंज के गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से युवक की मौत, हाइवे पर शव रखकर किया चक्का जाम
महेशगंज के गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से अजीत सरोज़ नाम के युवक की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनो ने बुधवार शाम 4 बजे हाइवे पर शव रखकर चक्का जाम लगा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।