कुंडा: जेठवारा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त को नूरपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर भेजा जेल
जेठवारा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सीओ ने मंगलवार शाम 6.30 बजे बताया की मो० फैसल पुत्र मो० दाऊद खान को नूरपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में थाना जेठवारा पुलिस ने यह कार्रवाई की। अभियुक्त पर मारपीट और धमकी देने का आरोप है।