कुंडा: महेशगंज थाने के रिश्वतखोर दरोगा को गिरफ्तार किया गया, रातभर लॉकअप में रखने के बाद भेजा गया जेल
महेशगंज थाने में तैनात जितेंद्र सिंह को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर बुद्धवार शाम 6 बजे जेल भेज दिया है। एएसपी ने बताया की शिकायतकर्ता रिंकू पुष्पाकर से मुकदमा हटवाने के नाम पर दरोगा ने रिश्वत मांगी थी, जिसका ऑडियो और वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच की गई। आरोप सही पाए दरोगा जितेंद्र सिंह को निलंबित करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।