नबीनगर: नवीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग जगहों से दो NB वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए नवीनगर थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस ने न्यायालय से निर्गत दो NB वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर मिथिलेश सिंह को ग्राम ईटावा तथा लल्लू सिंह को ग्राम देवराज बीघा से गिरफ्तार किया।