कनवास: ध्वनि प्रदूषण के आरोप मे देवली मांजी पुलिस ने 1 व्यक्ति को थाने के सामने से किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | May 24, 2024 कनवास उपखण्ड क्षेत्र की देवलीमांझी पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण के मामले में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थान थाने के सामने मैन रोड से आरोपी नरेन्द्र को तेज आवाज में टैप रिकॉर्डर बजाते हुये पकड़ा है। जिसे धारा 4/6 आरएनसी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।