रुदौली: दौदापुर में दुर्घटना में घायल भाई का इलाज करा रहे भाई को तीसरे भाई ने मदद मांगने पर पीटा, कोतवाली में मुकदमा हुआ दर्ज
खबर रुदौली कोतवाली क्षेत्र के दौदापुर मजरे भौली की है, जहां निवासी महिला रुखसाना पत्नी ने बताया कि दुर्घटना में घायल उसके देवर पुतई का इलाज उसके पति करवा रहे हैं, वहीं बीते शुक्रवार की देर शाम 7:30 पर उसके पति जावेद अपने भाई हसन पुत्र अली अहमद से पुतई के इलाज में मदद करने के लिए कहे, जिस पर हसन और हसन की पत्नी सहित उसके लड़के ने पति सहित उसे मारा पीटा है ।