रुदौली: मवई पुलिस ने न्यायालय में चल रहे मुकदमे के दौरान वांछित 5 वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
खबर मवई थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने 5 वारंटियों को गिरफ्तार किया है, शुक्रवार की दोपहर 3:05 पर अयोध्या पुलिस मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि न्यायालय से मुकदमें के दौरान वांछित चल रहे वांछित अभियुक्त प्रेमचंद, विवेक कुमार, धनीराम, सहज राम, मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय को भेज दिया है ।