रुदौली: असरफपुर गंगरेला निवासी युवक को विदेश भेजने के नाम पर ₹2 लाख ऐंठने वाले व्यक्ति के खिलाफ पटरंगा थाने में मुकदमा दर्ज
खबर पटरंगा थाना क्षेत्र के असरफपुर गंगरेला है, जहां निवासिनी महिला अफसाना ने गुरुवार को नवीपुर निवासी अकरम पुत्र नान्हु पर आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी ने उसके पुत्र राजा को विदेश भिजवाने के नाम पर उससे 4 -5 किस्तों में 2 लाख रुपए ले लिया, 7 महीने पहले उसने आरोपी को पैसा दिया था, वही उसके पुत्र को डॉक्टरी कराने हेतु मुंबई भेजा, परंतु आज तक विदेश नहीं भेजा ।