रुदौली: 18 फरवरी को लगाई गई आपत्ति और 20 फरवरी को हुआ बैनामा, मामला रुदौली तहसील के मीरमऊ का, अधिकारियों से की गई शिकायत
खबर रुदौली तहसील के ग्राम मीरमऊ की है, ज़हां गांव की 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के 4 बेटे हैं, 1 बेटे राम कैलाश के साथ रहती है, आरोप है कि राम कैलाश के बहकावे में आकर बुजुर्ग महिला सारी जमीन बेचने पर उतारू है, अन्य 3 भाइयों का आरोप है कि बीते 18 फरवरी को उन्होंने तहसील पर जमीन के क्रय विक्रय पर आपत्ति लगाया था, परंतु आपत्ति के बावजूद 20 फरवरी को बैनामा हो गया ।