रुदौली: बाबा बाजार पुलिस ने अमौनी मोड़ सड़क के किनारे से अपहृता को बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खबर बाबा बाजार थाना क्षेत्र की है, शुक्रवार की दोपहर 3:17 पर पुलिस मीडिया सेल अयोध्या द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आजाद के नेतृत्व में थाने में दर्ज मुकदमें की अपहृता को अमौनी मोड़ पान की गुमटी के पास से मुखबिर की सूचना पर बरामद किया गया, साथ में आरोपी विजय पुत्र कल्लू को गिरफ्तार कर लिया, न्यायालय भेजा गया है ।