आज दिनांक 20.07.2026 को प्रधानमंत्री टी0 बी0 मुक्त भारत अभियान के तहत से टी0 बी0 से ग्रसित रोगियों को फ़ूड बास्केट (पोषण आहार) उपलब्ध कराने हेतु जनभागीदारी से मजबूत करने की दिशा में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री शैलेंद्र कुमार भारती -सह- अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण), पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गयाl आयोजित बैठक में कार्यकारी सदस्य सचिव, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी -सह- प्रभारी पदाधिकारी, जिला विधि प्रशाखा, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी, कार्यकारी सदस्य, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी -सह- असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी, कार्यकारी सदस्य, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी -सह- प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी एवं कार्यकारी सदस्य, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी -सह- प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य प्रशाखा, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी, के साथ-साथ अपर उपाधीक्षक–सह-सहायक, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, संचारी रोग (यक्ष्मा नियंत्रण), जिला यक्ष्मा केंद्र, मोतिहारी के डॉ० संजीव , सदर हॉस्पिटल के DPM श्री ठाकुर विश्वमोहन जी एवं सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) श्री कृष्ण मुरारी सिंह ने भाग लिया l रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री शैलेंद्र कुमार भारती -सह- अपर समाहर्ता, (लोक शिकायत निवारण), पूर्वी चंपारण,मोतिहारी ने कहा कि टी0 बी0 मुक्त भारत का निर्माण करने हेतु शहर के विभिन्न सामाजिक संस्थाओ के साथ मिलकर कार्य करना होगा l उन्होंने कहा कि टी0 बी0 का इलाज केवल दवा से नहीं बल्कि संतुलित पोषण, नियमित उपचार और सामाजिक सहयोग से अधिक प्रभावी होता है l उन्होंने सक्षम लोगों, स्वयंसेवी संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों से निक्षय मित्र बनकर मरीजों की मदद करने की अपील की l रेड क्रॉस सोसाइटी, मोतिहारी के कार्यकारी अध्यक्ष महोदय के द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी के तरफ से 150 टी0 बी0 से ग्रसित रोगियों को पोषण आहार छ: माह तक प्रतेक माह फ़ूड बास्केट (पोषण आहार) उपलब्ध कराने की बात कही गई l इस प्रस्ताव पर रेड क्रॉस सोसाइटी कार्यकारिणी समिति के सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा सहमति प्रदान की गयी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department
12 views | East Champaran, Bihar | Jul 20, 2026