गोरखपुर: शादी में प्लेट गिरने पर शुरू हुए विवाद में युवक की हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस और खाना खाने के समय प्लेट गिरने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की जान चली गई। 8 मई को हुई इस घटना में आरोप है कि वादी के भाई की बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में शाहपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गय