करपी: प्रभारी मंत्री एवं जिलाधिकारी ने खजूरी गांव में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया
Karpi, Arwal | Jun 2, 2026 खजूरी पंचायत मुख्यालय स्थित गांव में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण पंचायती राज मंत्री सह अरवल जिले के प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश एवं जिलाधिकारी अमृषा बैंस ने मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे संयुक्त रूप से किया। मंत्री ने विभिन्न स्टॉल पर जाकर आवेदन देने पहुंचे लोगों से बात की एवं उनकी समस्याएं सुनी तथा समाधान का निर्देश दिया।