अचानक मोबाइल पर कई सारे अनचाहे एप्लिकेशन और सेटअप खुद-ब-खुद अपडेट होने लगे। करीब आधे घंटे बाद जब फोन को हाथ में लिया, तो वह जादुई तरीके से अपने आप ऑन (रिस्टार्ट) हो गया और एक ही मोबाइल नंबर से जुड़े दो अलग-अलग बैंक खातों से गूगल पे के जरिए ₹20,000 व ₹23,000 पार कर दिए गए।हैकर्स ने महज कुछ ही मिनटों में इस दंपत्ति के खातों से कुल ₹43,000 उड़ा लिए।