निज़ामाबाद: फरिहा-मोहम्मदपुर से उमा का पूरा मार्ग बदहाल, वर्षों से टूटी सड़क पर ग्रामीण हिचकोले खाते
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र में फरिहा मोहम्मदपुर से उमा के पूरा को जोड़ने वाली सड़क वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी है करीब 1.10 किलोमीटर लंबा यह मार्ग कोटिला एनएच हाईवे से जुड़ता है और दर्जनों गांवों के लोगों के लिए मुख्य रास्ता है ग्रामीणों के अनुसार साल 2017 में मंडी परिषद निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई सड़क अब पूरी तरह टूट चुकी है।