कुडू: दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ को लेकर सांसद सुखदेव भगत ने सरकार पर साध निशाना, कहा- कुंभ में वीआईपी कल्चर खत्म हो
Kuru, Lohardaga | Feb 16, 2025 कांग्रेस के लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगतर ने दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को लेकर रविवार शाम 5 बजे केंद्र सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि "मृतकों के परिवारों के साथ कांग्रेस पूरी मजबूती से खड़ी है और हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं। महाकुंभ भारत की आस्था का विषय है।