मुगलसराय: मुगलसराय में देर रात दो वारदातों से हड़कंप, 60 रुपये के विवाद में चाकूबाजी, रेस्टोरेंट में तांडव से 5 घायल
मुगलसराय क्षेत्र में देर रात दो अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया। पहली घटना में 60 रुपये के विवाद में एक अधेड़ पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी घटना में तीन युवकों ने एक रेस्टोरेंट में घुसकर कर्मचारियों पर हमला कर तोड़फोड़ की, जिसमें 05 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार सुबह 11 बजे मामले मे कार्यवाही की बात कही।