परबत्ता: मोजाहिदा निवासी दंपती ने एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप, परबत्ता थाना पहुंचा मामला
परबत्ता थाना क्षेत के मोजाहिदा निवासी दंपती ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाया है। अब पति पत्नी का मामला परबत्ता थाना पहुंच चुका है। रवि शंकर कुमार की पत्नी स्नेहा जायसवाल ने परबत्ता थाना में आवेदन भी दी है। पत्नी ने आरोप लगाई है कि वह रक्षाबंधन में अपनी नैहर गई थी। जब शुक्रवार को घर लौटी तो घर में ताला लगा हुआ था। पति भी नंबर ब्लॉक कर दिया है।