मिलक: थाना मिलक पुलिस ने तिराहा गाँव में हुई चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने एसपी से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग
Milak, Rampur | Feb 4, 2024 मिलक छेत्र के गांव तिराहा में रहने वाली एक महिला ने एसपी को पत्र देकर मांग की है, कि बीते 18 जनवरी 2024 को उसके घर में घुसकर चोरी कर ली। नगदी गहने सब चोर ले गए,पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की, लिहाजा रिपोर्ट दर्ज की जाए , उधर कोतवाली मिलक प्रभारी ने बताया महिला के यहां चोरी नहीं हुई है पीड़ित गलत रिपोर्ट दर्ज कराना चाहती है पुलिस ने गाँव में जाकर जांच की है ।