कोटकासिम: फाइनेंस रिकवरी टीम बनकर लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, कोटकासिम में राहगीर से ₹18500 लूटे
Kotkasim, Alwar | May 21, 2026 कोटकासिम पुलिस ने फाइनेंस रिकवरी टीम बनाकर राजगीरों से लूट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी जसवंत सिंह ने गुरुवार शाम 6:00 बजे बताया की 14 मई को सुबह करीब 8:00 बजे एक परिवादी अपनी स्विफ्ट कार से ड्यूटी पर जा रहा था। बिरनवास चौकी से पहले आरोपियों ने बलेनो कार आगे लगाकर उससे 18500 लूट लिए। पुलिस ने विवेक,सुंदर और दर्शन को गिरफ्तार किया है।