पताही: पताही पुलिस ने शराब पीकर घर में हंगामा कर रहे 3 पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा कोर्ट
पताही पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन पियक्कड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कोर्ट भेज दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष बबन कुमार ने गुरुवार को शाम 6 बजे बताया कि शराब पीकर अपने घर में हंगामा कर रहे तीन पियक्कड़ को गिरफ्तार किया गया। मेडिकल जांच में तीनों में अल्कोहल पाया गया। इसके बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में कोर्ट भेज दिया गया।