मधेपुरा: दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या के विरोध में मधेपुरा में कांग्रेस का प्रदर्शन
दिल्ली में पुलिस कांस्टेबल द्वारा एक बिहारी युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के विरोध में शुक्रवार को मधेपुरा में कांग्रेस नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आक्रोश जताते हुए पुतला दहन किया।