बरियातु: बारियातु थाना परिसर में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास हेतु समन्वय बैठक, 10 आवेदन प्राप्त
शुक्रवार को लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देशन में बारियातु थाना परिसर में बारियातु व हेरहंज थाना क्षेत्र के आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं उनके परिवारजनों के साथ एक समन्वय बैठक हुई। बैठक में पुनर्वास से संबंधित विभिन्न लाभों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान आत्मसमर्पित नक्सलियों को देय राशि, जमीन आवंटन, बच्चों की शिक्षा, रोजगार के अवसर आदि संबंधी जानकारी दी गई