चमोली की नीति घाटी में बादल फटने से तबाही, तामक नाले में बहा BRO का बेली ब्रिज
जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत । चमोली
उत्तराखंड के चमोली जिले की नीति घाटी में सोमवार शाम भारी बारिश के बाद तामक नाले में अचानक उफान आ गया। तेज बहाव और मलबे की चपेट में आने से ज्योतिर्मठ-मलारी मार्ग को जोड़ने वाला सीमा सड़क संगठन (BRO) का बेली ब्रिज बह गया। पुल के साथ कई वाहन और एक बुलडोजर भी सैलाब की चपेट में आ गए।
हादसे में BRO का एक चालक/ऑपरेटर लापता बताया जा रहा है। पुल के बहने से नीति घाटी और मलारी क्षेत्र के करीब 15-16 सीमावर्ती गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है। क्षेत्र में आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है और मार्ग बहाली के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
घटना के बाद प्रशासन, पुलिस, SDRF और NDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। लापता BRO कर्मचारी की तलाश के साथ ही क्षतिग्रस्त मार्ग को जल्द बहाल करने का काम किया जा रहा है। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।
#Chamoli #NitiValley #Uttarakhand #CloudBurst #FlashFlood #HeavyRainfall #TamakNala #BRO #BaileyBridge #FloodAlert #UttarakhandNews #BreakingNews #WeatherAlert #NaturalDisaster #RescueOperation #SDRF #NDRF #IndiaNews #BreakingNewsIndia #BolDoBharat
Orai, Jalaun | Aug 11, 2026