बाढ़: ट्रेन में मोबाइल चोरी होने के बाद हरकत में आई आरपीएफ, यात्री ने अनाधिकृत यात्रियों पर उठाए सवाल
Barh, Patna | Mar 10, 2026 मंगलवार की सुबह आरा–टाटानगर सुपर एक्सप्रेस के एसी कोच B-1 में यात्रा कर रहे एक यात्री का मोबाइल चोरी हो जाने से हड़कंप मच गया। पीड़ित यात्री पटना से टाटानगर जा रहा था। ट्रेन के बाढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर पहुंचते ही लगभग 8 बजे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान शिकायत दर्ज करने के लिए सक्रिय हो गए और भागदौड़ करते नजर आए।