सिराथू: पूर्व मंत्री पर हमला करने वाले अज्ञात लोगों पर दर्ज हुआ थाना सैनी में मुकदमा पुलिस जांच में जुटी
4 फरवरी को करनपुर चौराहा पर पूर्व मंत्री मितेश चंद सोनकर की गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था मितेश चंद सोनकर बौद्ध सम्मेलन में शामिल होने के लिए मंझनपुर जा रहे थे। थाना सैनी में शिकायती पत्र दिया था जिस पर पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है और हमलावरों की पहचान फोटो में देखकर की जा रही है।