बीना: सिविल अस्पताल में इंटर्नशिप के लिए पहुंची छात्राओं को एसडीएम ने दी समझाइश, अस्पताल प्रबंधन भेजेगा महाविद्यालय को पत्र
Bina, Sagar | Feb 14, 2026 मामला छात्राओं की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग की गुणवत्ता सेजुड़ा है। बायोटेक्नोलॉजी एवं बायोलॉजी की छात्रों को अस्पताल में इंटर्नशिप कराई जाती है। लेकिन अगर समय कम हो या ट्रेनिंग ठीक से ना हो तो यह सिर्फ औपचारिकता बनकर रह जाती है। ताजा मामला सिविल अस्पताल का है जहां पर शनिवार को इंटर्नशिप के लिए महाविद्यालय की करीब आधा दर्जन से ज्यादा छात्राएं बैठी थी।