बीना: जेपी फ्लाई ऐश पॉइंट पर किसानों का धरना प्रदर्शन, एसडीएम व एसडीओपी मौके पर पहुंचे, अधिकारियों ने कहा- होगी कार्रवाई
Bina, Sagar | Feb 13, 2026 जेपी फ्लाई ऐश पॉइंट पर दो दिनों से रोजगार को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। रात दिन बैठे किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। जिसके चलते शुक्रवार को एसडीएम विजय डेहरिया एवं एसडीओपी अजय कुमार सनकत मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा की। लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।