बीना: शासकीय महाविद्यालय खिमलासा की छात्राओं की सुरक्षा का मामला, परिजनों ने मुख्यमंत्री व कलेक्टर से की शिकायत
Bina, Sagar | Feb 14, 2026 खिमलासा में शासकीय महाविद्यालय का निर्माण विद्यार्थियों की जरूरत को देखते हुए किया गया था। जो ग्राम खिमलासा से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर है। महाविद्यालय आबादी से दूर होने की वजह से छात्राओं की सुरक्षा को लेकर परिजन चिंतित है। जिसको लेकर राजकुमार जैन ने मुख्यमंत्री और सागर कलेक्टर को शिकायत पत्र भेजा है। और शराब दुकान हटाने एवं चौकी निर्माण की मांग की।