उपायुक्त श्री रामनिवास यादव के निर्देश पर बराहमोरिया गांव में उत्पाद विभाग और मुफ्फसिल थाना की संयुक्त टीम ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी में करीब 9000 किलोग्राम जावा महुआ और 350 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर नष्ट किया गया तथा कई शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी फरार हो गए, जिनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।