मलारनाडूंगर: चांदणोली में खेत पर रखवाली कर रहे एक युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
मलारना डूंगर उपखंड के चांदणोली गांव में सोमवार को खेत पर रखवाली कर रहे एक 22 वर्षीय युवक ने रस्सी के सहारे पेड़ पर लटक कर फांसी लगाते हुए सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना के बाद दोपहर करीब 2 बजे खिरनी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया। मृतक युवक दिलराज बावरिया निवासी हिंदवाड़।